सरगुजा
सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर एसपी का तबादला
26-May-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,26 मई। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सरगुजा संभाग के 3 जिलों के एसपी को सरकार ने बदल दिया है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता,बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग एवं सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू का तबादला हो गया है। सरगुजा के नए एसपी अब सुनील शर्मा होंगे,वे 2017 बैच के आईपीएस हैं। बलरामपुर जिले के नए एसपी लाल उमेद सिंह होंगे, जो 2011 बैच के अफसर हैं, वहीं सूरजपुर जिले के नए एसपी आई कल्याण एलेसेला होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे