सरगुजा
झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि, अहिंसा और सहनशीलता की ली शपथ
25-May-2023 9:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 मई। दस वर्ष पहले बस्तर जिले के झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर इन शहीदों के सम्मान में आज यहां 2 मिनट का मौन रखा गया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया।
झीरम घाटी में हुई नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षाबलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे