सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21 मई। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि देश के लिए पदक लेने वाली महिलाएं अपने पर हुए अत्याचार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए महीने भर से धरने पर है। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। राज्य सभा में हम महिला सांसदों से बदसलूकी हो चुकी है। भाजपा के राज में सडक़ से सदन तक महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।
राजीव भवन में महिला कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाएं महंगाई से परेशान और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। घरों का बजट बिगड़ गया है। सिलेंडर से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं की आसमान छू रही है। दिल्ली में बैठे लोगों को आम आदमी की चिंता नहीं है। उन्होंने महिलाओं से अन्याय,अत्याचार और महंगाई के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
श्रीमती नेताम ने कि छत्तीसगढ़ की सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर महिलाओं के लिए संवेदनशील है। सरगुज़ा में महिलाएं संगठित है। नई टीम बहुत बढिय़ा काम कर रही है। यह एकजुटता बनाये रखना है।सब मिल के प्रयास करेंगे तो न सिर्फ विधानसभा जीत लेंगे बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हमारी जीत होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह प्रभाव रखती हैं ।आधी आबादी को किनारे कर कोई भी सरकार नहीं बन सकती, हम सबको अपने अधिकारों के लिए लडऩा होगा।
प्रदेश सचिव संध्या रवानी ने महिला कांग्रेस की शहरी और ग्रामीण इकाई की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अनुभव साझा किया। महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा सरगुज़ा में महिलाओं की ये टीम ठान ले तो कुछ भी कर सकती है । उन्होंने हर मोहल्ले में कम से कम आधे से ज्यादा घरों से रक महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे की बात कही।
कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, किरण कांति सिंह, अनिमा केरकेट्टा, ननकी सिंह, मधु दीक्षित,चित्रा मिश्रा,गांगी बाई ने भी सम्बोधित किया।
मंच संचालन पार्षद रूही गजलऔर नुजहत फातिमा ने किया।इस अवसर पर सरोज सिंह, सरला राय, रंजू सिंहा, उर्मिला कुशवाहा, पूर्णिमा सिंह, फोजिया नाज, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, निशा विश्वकर्मा, नीतू शर्मा, रजनी महंत, हमीदा आदि उपस्थित थे।