सरगुजा

रामचरित मानस गायन स्पर्धा तोलगा की टीम ने मारी बाजी
19-May-2023 7:47 PM
रामचरित मानस गायन स्पर्धा तोलगा की टीम ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
उदयपुर,19 मई।
जनपद सभाकक्ष उदयपुर में श्री रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में तोलगा की टीम प्रथम,सोनतराई और मोहनपुर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

स्पर्धा में उदयपुर जनपद के 10 टीमों शिव शक्ति मानस मंडली तोलगा, जय श्री शारदा मंडली दावा, जागृति रामायण मानस मंडली, शिव शक्ति मानस मंडली झिरमिटी, जय श्रीराम मानस मंडली कलचा, प्रेमसागर रामायण मानस मंडली मानपुर, नव युवा एकता रामायण मंडली जजगी, राम रामायण मंडली सितकालो, सरस्वती रामायण मंडली गुमगा, श्रीरामचरित युवा मानस मंडली पुटा, जय श्री मानस मंडली सोनतराई ने भाग लिया।

सभी टीमों द्वारा अपने-अपने तर्ज में आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति निर्णायक मंडली देवनारायण यादव, डीपी सिंह, राजनाथ सिंह एवं श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निर्णायक मंडल की टीम द्वारा सभी टीमों को अलग-अलग अंक प्रदान किया गया,जिनमें शिवशक्ति मानस मंडली तोलगा ने सबसे अधिक 88 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जय श्री मानस मंडली सोनतलाई ने 78 अंक हासिल कर दूसरा स्थान तथा जागृति रामायण मानस मंडली मोहनपुर ने 75 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रामायण मंडली के विजय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के चेक वितरण का कार्यक्रम भी आज किया गया।पूर्व की विजेता टीम को 10 हजार का चेक तथा प्रतियोगिता में शामिल समस्त मानस मंडलीयों को पांच- पांच हजार का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा तथा अन्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और चेक प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट