सरगुजा
नाली से खींचकर कुत्ते नोच रहे थे नवजात का शव
18-May-2023 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,18 मई। शहर के बिहीबाड़ी राज्य परिवहन कॉलोनी क्षेत्र में क्षत विक्षत अवस्था में एक नवजात का शव देखकर सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते उक्त नवजात के शव को नाली से खींच कर नोच रहे थे।
वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडेय सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा था। ज्ञात हो कि जिस स्थान पर नवजात का शव बरामद किया गया, उसके आसपास काफी संख्या में अस्पताल व नर्सिंग होम स्थित है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात नवजात के शव को पोस्टमार्टम करा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे