सरगुजा

एसपी ने अफसरों सहित थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक
18-May-2023 7:59 PM
एसपी ने अफसरों सहित थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,18 मई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियो सहित समस्त थाना /चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा, गुम इंसान, मर्ग जांच, शिकायत जांच के साथ साथ लंबित मामलो के जल्द निराकरण करने के दिशा निर्देश दिए।

थाना प्रभारियों को लघु अधिनियम के तहत कार्रवाईयों को बढ़ाने, नशे के विरुद्ध अभियान ‘नवाबिहान’ को प्रभावी तौर पर लागु कर नशे के तस्करो पर सख्त कार्यवाही करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने  निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आगामी चुनावों के मद्देनजर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियो हेतु निरीक्षण कर प्रतिवेदन कार्यालय भेजने दिशा निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान साइबर सेल प्रभारी द्वारा प्रजेंटेशन देकर अपराध अनुसन्धान मे साइबर सेल द्वारा की जा रही कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक सरगुजा को अवगत कराया गया तत्पश्चात समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाने मे जप्त लावारिस वाहनो के सम्बन्ध में अधतन जानकारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष पेश की गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लावारिस वाहनो के सम्बन्ध में ‘अर्पण एक अभियान’ चलाकर वाहन मालिकों की पतासाजी कर सुपुर्दनामा मे प्रदान करने के निर्देश दिए गए एवं नस्टीकरण योग्य जप्त संपत्ति के सम्बन्ध में न्यायालय से निर्देश प्राप्त कर नष्टीकरण की कार्रवाई करने एवं जप्तशुदा संपत्ति के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान इन्वेस्टीगेटर ऑफ़ द मंथ के तहत प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान को कैश रिवॉर्ड एवं प्रशस्ती पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया एवं थाना लखनपुर के हत्या के मामले मे आरोपियों को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई  करने वाले पुलिस अधिकारियो, शहर के विभिन्न छेत्रो से हुए 12 मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करने वाली विशेष पुलिस टीम, थाना मणिपुर एवं बतौली के ठगी के मामले मे बेहतर कार्यवाही कर उत्तरप्रदेश एवं झारखण्ड से आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एवं थाना सीतापुर में महिला से ठगी कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को कैश रिवॉर्ड एवं प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया।

हिम्मत कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण देने मे प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरगुजा पुलिस के ताईक्वाँडो प्रशिक्षक आरक्षक राधेश्याम मानिकपुरी के उत्साहवर्धन हेतु नगद 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।


अन्य पोस्ट