सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 मई। कर्नाटक के विधानसभा में बड़े बहुमत से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने होली दिवाली एक साथ मनाई। कांग्रेस कार्यालय और घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की। रंग लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कर्नाटक में आशा के अनुरूप परिणाम से उत्साहित कांग्रेसजन सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन और अपने-अपने घरों में टीवी से चिपके रहे। निर्णायक बढ़त मिलने के साथ ही जीत का जश्न शुरू हो गया। राजीव भवन में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ थिरके। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी। घड़ी चौक और राजीव भवन में जमकर पटाखे फूटे। बजरंग बली की जय के नारे गूंजते रहे।
महापौर डॉ. अजय तिर्की ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा देश सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति से तंग आ गई है अब जो महंगाई बेरोजगारी जैसे जनता के हित की बात करेगा वही सरकार बनाएगा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा अपने काम की बजाए जनता को बांटने की रणनीति पर काम करती है। कर्नाटक की जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया।
जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा ने कहा कि कर्नाटक की हार के साथ भाजपा का दक्षिण का द्वार बंद हो गया। यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा को तय करेगा, कर्नाटक की जनता ने नफरत के बाजार में प्रेम की दुकान खोलने वालों के साथ चलना पसंद किया। समाज के हर तबके ने कांग्रेस पर भरोसा जताया जिसके चलते बंपर जीत मिली है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश को जोडऩे का जो संकल्प लिया था, वह इस चुनाव के परिणामों में दिखाई दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, मधु दीक्षित,सैय्यद अख्तर,चुनमुन तिवारी, अशफाक अली, सत्येंद्र तिवारी, प्रमोद चौधरी,सुधांशु गुप्ता, उत्तम राजवाड़े,रजनीश सिंह,नीतीश चौरसिया, निक्की खान, दिलीप धर,विकास केशरी, अविनाश, शुभम जायसवाल,मग्गू सिंह, चुन्ना खान,मिथुन सिंह, अंशु गुप्ता, पंकज शुक्ला, गीता प्रजापति, गीता रजक,सरिता पांडे, चित्रा मिश्रा, सरिता ठाकुर, हीरो बड़ा, सावित्री सारथी, सरला राय, रेशमा सोनी,शकीला परवीन,नसरीन जफर, रेशमा तरन्नुम, आकाश यादव सहित अन्य मौजूद थे।