सरगुजा

आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निम्हा और बिलासपुर में संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
14-May-2023 3:21 PM
आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निम्हा और बिलासपुर में संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, 14 मई। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निम्हा, विकासखंड लखनपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर, विकासखंड बतौली हेतु स्वीकृत पदों के अनुसार भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न पदों पर अस्थायी रुप से संविदा नियुक्ति हेतु आर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर निर्धारित तिथि पर जिला शिक्षा कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। उक्त भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

सेजेस बिलासपुर में 24 मई को और सेजेस निम्हा में 29 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू-
विकासखंड बतौली के सेजेस बिलासपुर में 24 मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा। जिसमें पंजीयन प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर 1:30 बजे से समाप्ति तक दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम पात्र-अपात्र का प्रकाशन की जाएगी। 25 मई प्रात: 10 बजे से समाप्ति तक डेमो और 26 मई 2023 को प्रात: 10 बजे से समाप्ति तक साक्षात्कार होगा।

इसी तरह विकासखंड लखनपुर के सेजेस निम्हा में वाक-इन-इंटरव्यू का कार्यक्रम 29 मई 2023 को होगा जिसमें प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पंजीयन किया जायेगा। दोपहर 1:30 बजे से समाप्ति तक दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम पात्र-अपात्र का प्रकाशन की जाएगी। 

 


अन्य पोस्ट