सरगुजा

कौशल विकास उद्यमिता व पर्यावरण पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी
13-May-2023 7:48 PM
कौशल विकास उद्यमिता व पर्यावरण पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,13 मई।
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में अर्थशास्त्र विभाग के संयोजन में ‘ कौशल विकास उद्यमिता एवं पर्यावरण’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी के द्वितीय दिवस दो तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विषय पर विचार रखें एवं शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन किया गया।

 प्रथम सत्र में मध्यप्रदेश के उमरिया से आए प्रोफेसर रियाज अहमद ने अध्यक्षता की। इस सत्र में एमिनेंट स्पीकर मोहनलाल गवर्नमेंट कॉलेज से आई अनीता मेश्राम थीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के विषय में कौशल विकास के बारे में बताया। इसके साथ ही साथ कविता कृष्णमूर्ति ने अपने विचार रखे।

 गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से आए प्रोफेसर विक्रम चड्ढा ने भी विचार रखें। प्रथम सत्र का संचालन डॉ. अजय पाल सिंह ने किया तथा अंत में डॉ. एस एन पांडे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. मनीषा मेश्राम ने की। इस सत्र में  नाइजीरिया से आये प्रोफेसर उस्मान उफान ने विचार रखे। तथा आयुषी, नलिनी  और नेहा ने शोध पत्र वाचन किया। इस सत्र का संचालन प्रो. कुलदीप चतुर्वेदी ने किया तथा सत्र के अंत में डॉ अनिल सिन्हा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

द्वितीय सत्र के पश्चात सेमिनार का समापन सत्र प्रारंभ हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर आर एन सिंह( प्राचार्य शासकीय स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग) उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला ने की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एसके त्रिपाठी, प्रोफेसर विक्रम चड्ढा, प्रोफेसर नियाज़ अहमद, प्रोफेसर उस्मान उफ़ान, डॉ. मनीषा मेश्राम, प्रोफेसर टेस्फ़ी गेड्यांग, प्रोफेसर आरिफ़ शेख़ उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर संजीव कुमार लकड़ा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के  शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट