सरगुजा

झारखंड के गढ़वा में तेलघानी बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता का स्वागत
01-May-2023 7:58 PM
झारखंड के गढ़वा में तेलघानी बोर्ड  सदस्य लक्ष्मी गुप्ता का स्वागत

   संगठन को मजबूत बनाने दिए सुझाव   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,1 मई।
छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने गढ़वा झारखंड दौरे के दौरान सर्वप्रथम झारखंड के गांधी कहे जाने वाले पूरनचंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया,उसके बाद गढ़वा सर्किट हाउस में उपस्थित झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमानंद पांडे, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरविंद तुफानी, जिला कांग्रेस कमेटी गढ़वा के जिला अध्यक्ष वोबैदुल्ला के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  लक्ष्मी गुप्ता का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद लक्ष्मी गुप्ता ने  जिला कांग्रेस कमेटी गढ़वा के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए छत्तीसगढ़ में संगठन की कार्यशैली के तर्ज पर झारखंड में कैसे संगठन और मजबूत हो सके, उस पर विस्तारपूर्वक सुझाव दिए एवं धरातल पर कांग्रेस सरकार की योजनाओं को कैसे पहुंचाया जाया, इस पर भी लक्ष्मी गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किए, ताकि झारखंड में भी कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच सके।

लक्ष्मी गुप्ता ने झारखंड के ऊर्जा मंत्री मिथलेश सिंह ठाकुर से उनके निवास पर मुलाकात की। श्री ठाकुर ने लक्ष्मी गुप्ता का बड़ी आत्मीयता से अभिनंदन किया। लक्ष्मी गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की योजनाओं के बारे में श्री ठाकुर को विस्तार से बताया,जिनमें मुख्य रूप से नरवा गरवा घुरवा बारी, गोबर खरीदी प्रति 2 रुपए किलो, धान खरीदी प्रति क्विंटल 2640 रुपए एवं किसानों से धान खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल,बेरोजगार युवाओं को 2500 प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता, राम वनगमन परिपथ का निर्माण, माता कौशल्या मंदिर का निर्माण, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला का विदेशों तक विस्तार और लोककलाकारों का उचित सम्मान एवं तेलघानी बोर्ड का देश में पहली बार गठन ताकि तेली समाज का उत्थान हो सके। इस तरह कई ऐसी जनहितैषी योजनाएं चल रही हैं जिससे छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है और छत्तीसगढ़ का किसान आज बहुत खुश है। 

लक्ष्मी गुप्ता ने मंत्री मिथलेश सिंह ठाकुर को भी सुझाव दिए कि वो भी झारखंड सरकार से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजनाओं को लागू करें ताकि किसान, मजदूर , बेरोजगारों को इसका लाभ मिल सके एवं राहुल गांधी जी के सपने को साकार किया जा सके। राहुल गांधी जी के सपने छत्तीसगढ़ पूरे कर रहा है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की कर्मठता और दृढ़ संकल्प से ही आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगी गारमेंट्स की इंडस्ट्रियों से निकलने वाला परिधान मेड इन बस्तर एवं मेड इन छत्तीसगढ़ होता है जो देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भेजा जा रहा है।

 ये छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, चूंकि झारखंड भी छत्तीसगढ़ का भाई है तो उसे भी ऐसी योजनाओं को धरातल पर लाना चाहिए जिससे यहां के प्रोडक्ट भी मेड इन झारखंड एवं मेड इन गढ़वा हो।

मंत्री मिथलेश सिंह ठाकुर ने लक्ष्मी गुप्ता के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनकी योजनाओं की सराहना करते हुए तारीफ की एवं धान खरीदी प्रति क्विंटल 2640 रुपए, रिकॉर्ड धान खरीदी एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की भी तारीफ करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की और छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा स्वीकार किया।

एक यादगार मुलाकात के पश्चात जिला साहू संघ गढ़वा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय दानवीर भामाशाह जयंती के कार्यक्रम में उद्घाटन कर्ता के रुप में शामिल होकर महादानी भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कोटि कोटि नमन करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया, तत्पश्चात संभाग से आये हुए साहू समाज के लोगों ने लक्ष्मी गुप्ता का आतिशी स्वागत करते हुए अभिन्नदन किया। 

लक्ष्मी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में  कहा कि गौरवशाली साहू तैलिक समाज के आदर्श एवं प्रेरणाश्रोत दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के मित्र,सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे।

भामाशाह का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा प्रताप के जीवन में महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ।

भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हैं। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। कहा जाता है कि जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी।

वह बेमिसाल दानवीर एवं त्यागी पुरुष थे। आत्मसम्मान और त्याग की यही भावना उनके स्वदेश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले देश-भक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर देती है। धन अर्पित करने वाले किसी भी दानदाता को दानवीर भामाशाह कहकर उसका स्मरण-वंदन किया जाता है। उनकी दानशीलता के चर्चे उस दौर में बड़े उत्साह, प्रेरणा के संग सुने-सुनाए जाते थे। लोकहित और आत्मसम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के गौरव-पुरुष की इस प्रेरणा को चिरस्थायी रखने के लिए हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान स्थापित किया।


अन्य पोस्ट