सरगुजा

लाखों मजदूरों और सहायकों के प्रयासों को पहचानने के लिए दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाते हैं- सिद्दीकी
01-May-2023 7:48 PM
लाखों मजदूरों और सहायकों के प्रयासों को पहचानने के लिए दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाते हैं- सिद्दीकी

जन शिक्षण संस्थान सरगुजा ने मनाया श्रमिक दिवस

अंबिकापुर,1 मई। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान सरगुजा में एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अटल यादव सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ एवं अतिथियों के रूप में इरफान सिद्दीकी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, दीपक मिश्रा पार्षद नगर निगम अंबिकापुर, मोहम्मद परवेज आलम, गिरीश गुप्ता प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,अंचल ओझा सरगुजा साइंस ग्रुप अध्यक्ष, इंदु मिश्रा बी.पी.ओ साक्षरता उपस्थिति रहीं।
 
साथ में स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर एम. सिद्दीकी ने कहा कि हम लाखों मजदूरों और सहायकों के प्रयासों को पहचानने के लिए दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाते हैं। वे हमारे काम को आसान बनाते हैं और समाज में थोड़ा योगदान देने के लिए अथक प्रयास करते हैं। इसलिए, इस दिन हम दुनिया भर के सभी श्रमिकों को उनके प्रयासों और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता  इरफान सिद्दीकी ने की और बताया कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन के साथ हुई थी, उस वक्त मजदूरों से रोजाना 15-15 घंटे काम कराया जाता था। हम सभी जानते हैं कि श्रमिक हमारे समाज का वह हिस्सा हैं जिस पर सारी आर्थिक प्रगति टिकी हुई है। आज के यांत्रिक युग में भी इनका महत्व कम नहीं हुआ है। इसी तारतम्य में दीपक मिश्रा एवं मोहम्मद परवेज आलम ने कहा कि कामकाजी लोगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें शोषण से बचाने के लिए दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह हमारे समाज में श्रमिक वर्ग द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाने के रूप में भी कार्य करता है। 

कार्यक्रम के उपरांत रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी आने पर सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। आभार प्रकट श्री गिरीश गुप्ता एवं मंच का संचालन इंदु मिश्रा ने किया।

जन शिक्षण संस्थान सरगुजा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्रीमती वंदना मानिकपुरी, शुभंकर बीसवास, शीतल तिर्की, रमेश यादव, सबीना एवं जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट