सरगुजा
मन की बात को सरगुजा में 300 स्थानों पर सुना गया
30-Apr-2023 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 अप्रैल। सरगुजा जिले के अंबिकापुर, सीतापुर तथा लुन्ड्रा विधानसभा में 300 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 100 वीं कड़ी को देखा व सुना गया। जिला के भाजपा के प्रमुख नेतागण कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अम्बिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व नेतागण मन की बात के अलग अलग बूथों के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे