सरगुजा
जीवन क्षणभंगुर है-स्वामी सत्यानन्द
29-Apr-2023 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 29 अप्रैल। सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द महाराज (वृन्दावन) ने संतसम्मेलन के अंतिम दिवसकहा कि जीवन क्षणभंगुर है।
संतसम्मेलन के अंतिम दिन स्वामी जी ने कहा कि जीवन की सांस कब रुक जाए, किसी को पता नहीं, इसलिए जीवन में जो भी उत्तम कार्य किये जा सकते हैं कर लेना चाहिए। लिया हुआ भगवान का भजन और किये गए कर्म ही साथ जाएंगे। बुरे कर्मों से बचना चाहिए। और धर्म और मोक्ष आदि पुरुषार्थों की प्राप्ति हेतु प्रयत्न करते रहना चाहिए। स्वामी ज्ञानानंद जी ने कृष्ण भक्ति की चर्चा की।
इसके अतिरिक्त अन्य संतों में प्रणवानंद प्रज्ञानंद नारायणानंद अरुण स्वरूप ने भी भक्तों को संबोधित करते हुए सत्संग की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद सभी सन्तों ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। अंत में संतों का आभार व्यक्त किया गया और भगवान की आरती हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे