सरगुजा
मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,19 अप्रैल। सर्व यादव समाज द्वारा अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
इधर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को कला केंद्र मैदान पहुंच निरीक्षण किया एवं अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री अमरजीत भगत के साथ सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ विश्वजीत, एसडीएम, तहसीलदार सहित तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद था।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के भाजपा-कांग्रेस के विधायक व पूर्व विधायक सहित यादव समाज के दिग्गज नेता शामिल होंगे। सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने सर्व यादव समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किए हैं। कार्यक्रम दोपहर 12 से 4 बजे तक चलेगा। संभवत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन 1 बजे के आसपास होना संभावित बताया जा रहा है।