सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,18 अप्रैल। 2025 तक देश को टीबी मुफ्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत सखोली अंबिकापुर सरगुजा में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संदेश देते हुए सखोली ग्राम पंचायत अंबिकापुर में जन समाधान शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग,कृषि विभाग, महिला बाल विकास,पीडब्ल्यूडी, मत्स्य विभाग, एवं वन विभाग के लोग उपस्थित थे।साथ ही सखोली पंचायत में जन समाधान शिविर में आए अमादरहा, मोहनपुर, टीहपटरा, रेवापुर, कर्रा, पोडिपा, कटकालो, बरकेला, बकालो व कुबेरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित थे,जहां गांव की जन समस्याओं के निवारण के लिए चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम के उपस्थिति में सभी विभाग से आए कर्मचारियों ने अपने अपने योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार तहसीलदार दरिमा भी उपस्थित थे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से खून जांच व चिकित्सा की व्यवस्था थी जिसमें पीएचसी बरकेला के द्वारा लोगों का इलाज किया गया। साथ ही मो. तूफान अली सुपरवाइजर के द्वारा स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें बच्चों के टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना व संक्रामक रोग के बारे में बताया गया।
साथ ही टीबी बीमारी के जानकारी के लिए आए पीरामल फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार तिवारी व जिला कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा टीवी क्या है, कैसे फैलता है, जांच कहां होता है, इसके बारे में बताया गया। साथ ही मरीज को पोषण आहार स्कीम के बारे में बताया सरगुजा जिले को टीवी मुक्त बनाने में सभी विभाग व आमजन से सहयोग और सहायता करने की बात की गई। शिविर में आए ग्रामीण जन जिन्हें संभावित पाए जाने पर ग्रामीण महिला को जांच के लिए मितानिन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
डॉ. प्रीतम राम के द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं को बताया एवं लाभ लेने के लिए बोला गया।टीबी मुक्त पंचायत बनाए जाने के लिए सभी विभागों को जागरूक रहने व जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा, साथ ही पिरामल टीम को सहयोग देने की बात कही।