सरगुजा

कृषि और सहकारिता से पूरे प्रदेश का विकास हो सकता है-लखन लाल
18-Apr-2023 8:35 PM
कृषि और सहकारिता से पूरे प्रदेश का विकास हो सकता है-लखन लाल

हमर छत्तीसगढ़ पार्टी पूरे 90 विधानसभा में लड़ेगी चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,18 अप्रैल।
हमर छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष लखन लाल साहू ने अंबिकापुर नगर के प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कृषि और सहकारिता से पूरे प्रदेश का विकास हो सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर वह पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे है, अभी-अभी बस्तर का दौरा कर वाहां के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।

श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को बने हुए 22 वर्ष हो गए, पर यहां छोटी-छोटी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। पानी जैसी समस्या को भी सरकार दूर नहीं कर पा रही है, सरकार पानी की समस्या दूर कर दे तो किसानों की फसल दुगनी हो जाएगी और आय का स्रोत भी बढ़ेगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं बेरोजगार युवकों को रोजगार कैसे मिले, कैसे उन्हें आत्मनिर्भर बनाए इसी लक्ष्य के साथ हमर छत्तीसगढ़ पार्टी काम कर रही है और गांव-गांव तक लोगों से जुड़ कर चर्चा कर रही है। 

श्री साहू ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमर छत्तीसगढ़ पार्टी 90 विधानसभा में चुनाव लड़ेगी अभी वह 18 बिंदुओं पर काम कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता से मार्गदर्शन लेकर घोषणा पत्र तैयार करेंगे और चुनाव लडऩे की बात कही। श्री साहू ने कहा कि उनके पास इंजीनियर, साइंटिस्ट, रिटायर्ड डॉक्टर जुड़े हुए हैं। उनकी पार्टी गांव में लोगों को जाकर जोड़ रही है और उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।
श्री साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इस सोच से किया गया कि यहां की संपदा का सही उपयोग हो एवं जनता की समृद्धि हो ‘स्वजन हिताय स्वजन सुखाय’ की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत रत्न तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में भारत देश के तीन राज्यों का निर्माण बिना संघर्ष हड़ताल, जनहानि धनहानि एवं सरकारी संपत्ति की नुकसान रहित ‘छत्तीसगढ़ राज्य’ सहज ही दे दिया। उनकी सोच छोटे राज्य तरक्की बड़ी जन जीवन एवं राज्य की चहुंमुखी विकास त्वरित गति से होगी। जिससे राज्य के सभी क्षेत्रों एवं विभागों के कार्य सहजता एवं सरलता से संविधान में निर्धारित अवधियों में पूरा हो जाने से राज्य की प्रगति होगी, वहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत सर्वधर्म के आर्थिक हालत एवं जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रारंभ से ही दो बड़े दलों ने राज किया परंतु आमजन का जीवन स्तर आज भी वही है। हमारी प्रदेश की जनता को आज भी मनरेगा एवं बी.पी.एल. के ऊपर आश्रित रहना पड़ रहा है जबकि वन संपदा, धन संपदा, उतृष्ट श्रम शक्ति समस्त अनकूल वातावरण हमारे प्रदेश में उपलब्ध है।

पूर्व में जिन पार्टियों ने शासन किया उन्होनें न तो कृषि के लिये वर्ष भर पानी उपलब्ध करा पाये, न तो हर हाथ में रोजगार दे पाये। कृषि प्रधान राज्य होने पर भी कृषि उत्पादों का उचित मूल्य नहीं दिला पाये। इन सत्तासीन पार्टियों की सरकार ने केवल यहां की संपदा को गलत तरीकों से लूटा और भोली-भाली जनता को गुमराह करते रहे यह सिलसिला आज भी जारी है।

किसानों,युवाओं व महिलाओं के हक के लिये छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिष्ठा को वापस वैभव दिलाये हमर छत्तीसगढ़ पार्टी बनाया गया है। प्रेस वार्ता में तरुण साहू,तरुण अम्ब्स्ट,कामेश शुक्ला सहीत अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट