सरगुजा
युवक ने की खुदकुशी
16-Apr-2023 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,16 अप्रैल। युवक ने अज्ञात कारण से कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार भैयाथान थाना अंतर्गत ग्राम झिलमिली निवासी नरेंद्र सोनपाकर (26 वर्ष) शनिवार को अज्ञात कारण से घर में रखे कीटनाशक को पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी।
युवक की हालत गंभीर देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे