सरगुजा

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद
15-Apr-2023 8:52 PM
पेट्रोल पंप से बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 15 अप्रैल। नगर के बिलासपुर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप में बीती रात एक मोटरसाइकिल की चोरी करते तीन अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। देर रात 2 बजे अज्ञात आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप कर्मचारी की थी। मणिपुर थाना अंतर्गत हुई उक्त घटना में एक मोटरसाइकिल से तीन युवक पहुंचे थे। पेट्रोल पंप में पहुंचने के बाद एक युवक वहां खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल बाहर निकालने लगा। बाद में तीनों उक्त मोटरसाइकिल को भी चोरी कर ले गए।


अन्य पोस्ट