सरगुजा
सरगुजा के युवक ने बेंगलुरु में लगाई फांसी
15-Apr-2023 8:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मजदूर के परिवार ने शव वापस लाने लगाई गुहार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 अप्रैल। काम करने गए सरगुजा के युवक ने बेंगलुरु में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वह वहां किराए के मकान में रहकर काम करता था। उक्त किराए का मकान चिक्काटुगरू मेनगेट गणेश टेंपल इलेक्ट्रानिक सिटी बेंगलुरु में है। मृतक के परिवार ने बेंगलुरु से उसका शव वापस लाने प्रशासन से फरियाद की है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पेट निवासी खिजर हयात खान ने बेंगलुरु में किराए के घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। जैसे उसकी मौत की खबर परिवार को लगी, पूरे परिवार में मातम पसर गया। अब परिवार के लोग उसका शव वापस ग्रह ग्राम में लाने के लिए प्रशासन से फरियाद कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे