सरगुजा
हफ्ते भर में 4 बाइक बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 14 अप्रैल। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने 1 सप्ताह के भीतर चार मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी जगसाय यादव निवासी चलता एवं एक अन्य मामले में प्रार्थी नौसाद खान निवासी केसला द्वार 13 अप्रैल को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक को वे अपने वाहनों को घर के आँगन, परछी में रखे थे जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थियों के मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से एवं मुखबिर सूचना पर बाईक चोरी के मामले में संदिग्ध शनि राम उफऱ् जकनू राम मांझी निवासी सीतापुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा दोनों बाईक चोरी के मामलो मे अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स एवं पैशन बाईक को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।