सरगुजा
बतौली,12 अप्रैल। थाना प्रभारी फ़द्रीनाथ कुजूर और तहसीलदार आई सी यादव की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
तहसीलदार आई सी यादव ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में जिस प्रकार के वातावरण निर्मित हुए हैं, उससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस प्रकार की बैठक आयोजित करने का आदेश राज्य स्तर पर दिया गया था।
तहसीलदार ने आगे बताया कि बतौली शांतिपूर्ण क्षेत्र है, क्षेत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होती है जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े। एहतियातन शांति समिति की बैठक लेकर ऐसी किसी संभावनाओं पर विचार करते हुए उस पर रोक लगाई जा सके। तहसीलदार और थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि कोई अशांति फैलाने, अफवाह फैलाने, साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे का प्रयत्न करता है या सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करता है तो उसकी जानकारी तत्काल पहुंचाये।