सरगुजा
जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अप्रैल। मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के बाद बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। अंबिकापुर शहर के अजिरमा के रहने वाला 25 वर्षीय सुब्रत दास एक साल पूर्व सूरजपुर जिले के प्रेमनगर बारात में गया था, जहाँ वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहां कुछ दिनों बाद ठीक होने पर उसकी बहन उसे घर ले आई. लेकिन फिर से उसकी इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने की जरूरत पड़ी, जिसके लिए उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर, अस्पताल में पिछले 3 महीनों से युवक का इलाज किया जा रहा है, लेकिन बहन बेहतर इलाज के लिए जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद भाई की जमीन बेचकर 4 लाख से अधिक रुपए मिलने के बाद वह दोबारा अस्पताल में कभी नहीं आई।
इधर, युवक इलाज के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा किसी तरह उसका ध्यान रखा जा रहा है।
डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए रायपुर के लिए रेफर भी कर दिया गया है, लेकिन पैसों की कमी के कारण रायपुर नहीं जा पा रहा है।