सरगुजा

दो गर्लफ्रेंड से पिटा छात्र, मामला पुलिस में
12-Apr-2023 5:01 PM
दो गर्लफ्रेंड से पिटा छात्र, मामला पुलिस में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अप्रैल।
अंबिकापुर नगर के पीजी कॉलेज कैंपस के अंदर छात्र-छात्राओं के दो गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में फैल रहा है। छात्र-छात्राओं में मारपीट के कारणों का अब तक स्पष्ट पता तो नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है।

सूत्रों के मुताबिक पीजी कॉलेज के एक छात्र का दो युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को छात्र पीजी कॉलेज मैदान के हॉकी ग्राउंड में अपनी प्रेमिका से मुलाकात व बातचीत कर रहा था, तभी दूसरी प्रेमिका जो कि दूसरे कॉलेज की थी, वह भी वहां अपनी सहेलियों के साथ पहुंच गई।

दूसरे कॉलेज की छात्रा जो अपनी सहेलियों के साथ पहुंची थीं, वह युवक से बातचीत कर ही रही थी, तभी माहौल अचानक गरमा गया और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
कॉलेज प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं गांधीनगर पुलिस भी जांच में जुट गई है। अभी तक किसी ने थाने में मारपीट की घटना की लिखित रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट