सरगुजा

पूर्व सरपंच के बेटे ने फांसी लगाई
11-Apr-2023 3:29 PM
पूर्व सरपंच के बेटे ने फांसी लगाई

लखनपुर,11 अप्रैल। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोडीकला में रविवार की रात मानसिक रूप से बीमार पूर्व सरपंच के पुत्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक खेलावन राम पिता पूरन सिंह (27 वर्ष) परसोड़ी कला की 4 साल पूर्व  शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी उसे छोडक़र चली गई और दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद से खिलावन राम मानसिक रूप से बीमार हो गया। रविवार की रात घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना उपरांत सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता टीम के साथ ग्राम परसोडी कला पहुंचे जहां शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच  में जुटी  है।


अन्य पोस्ट