सरगुजा

बतौली-करदना सडक़ का अमरजीत ने किया भूमिपूजन
10-Apr-2023 7:09 PM
बतौली-करदना सडक़ का अमरजीत ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली,10 अप्रैल। लोक निर्माण विभाग के द्वारा बतौली थाना चौक से करदना तक 6 किलोमीटर सडक़ के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भूमिपूजन किया। 

थाना चौक बतौली से करदना रोड में सवा 3 किलोमीटर सीसी रोड और पौने 3 किलोमीटर डामरीकरण के रोड बनाए जाएंगे। शुरुआत की सडक़ 7 मीटर होंगे और उच्च गुणवत्ता के होंगे। इसके लिए 16 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत  किए गए हैं।

विधायक और कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने थाना चौक बतौली इच्छा ऑटोमोबाइल के सामने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वंदना गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जनपद चौक बतौली से थाना चौक बतौली तक लगभग डेढ़ किलोमीटर रैली, गाजे बाजे, शैला नृत्य के साथ विधायक अमरजीत भगत चले,और भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया। भूमि पूजन के लिए पंडित मनोज त्रिपाठी ने मंत्रोचार से कार्यक्रम को संपन्न कराया।


अन्य पोस्ट