सरगुजा
रेप का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार
09-Apr-2023 10:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,9 अप्रैल। रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरुण सिंह निवासी बिश्रामपुर ने उसके साथ रेप किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी अरुण सिंह को चंद घंटे के अंदर पकडक़र घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की। आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे