सरगुजा
रोजेदारों के लिए इफ्तार और लंगर
09-Apr-2023 10:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,9 अप्रैल। हर साल की तरह इस साल भी रमजान करीम के मौके पर अंजुमन कमेटी एवं नौजवान कमेटी के द्वारा रोजेदारों के लिए इफ्तार और लंगर का एहतमाम किया जाता है।
घरों से इफ़्तारी भी आता है,दूर दूर से आवाम भी आती है रोज़ा खोलने। उसमें बाहर के भी लोग रहते हैं। हर धर्म के लोग इफ़्तार देते हैं।
तराबी नमाज़ के बाद जामा के पेश इमाम अबरार अहमद मिसबाही एवं हाफिज़़ व कारी असीमुदिन साहब द्वारा देश और प्रदेश के अमन चैन और ख़ुशहाली की दुआ की जाती है।
इस दौरान अब्दुल लतीफ़, परवेज आलम गाँधी,अफजाल अंसारी,इमाद सिद्धिकी,हसिब ख़ान,जावेद ख़ान,तनवीर हसन, मजुल ख़ान,मुन्ना भाई,असलम ख़ान,शिव भाई,छोटू भाई,राहिल ख़ान,आफि़रिद रजा,फ़ैज,सज्जाद सहित लोग सक्रिय रहते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे