सरगुजा

आईजी ने जशपुर के बगीचा थाना का किया निरीक्षण
08-Apr-2023 8:53 PM
आईजी ने जशपुर के बगीचा थाना का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 अप्रैल।
सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने जिला जशपुर के थाना बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी,  दैनिक डायरी, मालखाना, शत्रागार के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किया। 

आईजी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रार्थीगण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें, किसी निर्धन व्यक्ति को परेशान न किया जाय, पूर्व से लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निकाल करने एवं समंस-वारंट की तामिली समय-सीमा में करने निर्देश दिए।

आईजी ने निर्देशित किया कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओं, चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं विवेचना करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एस. एस. ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय  अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल सहित थाना के समस्त पुलिस स्टॉफ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट