सरगुजा

120 लीटर महुआ शराब संग एक गिरफ्तार
08-Apr-2023 8:41 PM
120 लीटर महुआ शराब संग एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,8 अप्रैल। गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 120 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब  बरामद किया है। आरोपी पूर्व में आपराधिक प्रकरणों मे शामिल रह चुका है।

जानकारी के मुताबिक़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डेयरी फार्म रोड में एक संदिग्ध व्यक्ति जो पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरणों में शामिल रह चुका है, उक्त व्यक्ति के द्वारा अपने निवास मे बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी का महुआ शराब रख कर खरीद फरोख्त कर रहा है। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते  हुए संदेही के घर पर दबिश देकर पकडक़र पूछताछ करने पर अपना नाम ऋषभ यादव निवासी गांधीनगर का होना बताया एवं आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 120 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब कीमती लगभग 24 हजार रु. बरामद किया गया।

घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी ने महुआ शराब बेचना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट