सरगुजा

ऑक्सीजन पार्क अब वृक्ष मित्र स्व.ओपी अग्रवाल के नाम से होगा
06-Apr-2023 7:26 PM
ऑक्सीजन पार्क अब वृक्ष मित्र स्व.ओपी अग्रवाल के नाम से होगा

अपेक्स बैंक संचालक अजय की मांग पर सीएम ने की घोषणा 

अंबिकापुर, 6 अप्रैल।
अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा में वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर स्वर्गीय ओपी अग्रवाल के योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरहुल पर्व कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के संचालक व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल की मांग पर महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क का नया नामकरण करते हुए अब स्व. ओपी अग्रवाल ऑक्सीजन पार्क किए जाने की घोषणा की है।

अजय बंसल के द्वारा स्व. ओपी अग्रवाल के विगत 4 दशकों से पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहने एवं उनके जीवनकाल में लगातार पर्यावरण, जैव विविधता, कृषि यांत्रिकी, मत्स्य पालन, गौ पालन जैसे सामाजिक एवं गरीबों के आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने के फलस्वरूप उनके योगदान के लिए अम्बिकापुर महामाया पहाड़ स्थित आक्सीजन पार्क का नामकरण स्व. ओ.पी. अग्रवाल ऑक्सीजन पार्क के नाम से किये जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किए थे।

 श्री बंसल की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अंबिकापुर नगर के पीजी कॉलेज में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रम के दौरान महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क का नामकरण अब स्वर्गीय ओपी अग्रवाल ऑक्सीजन पार्क किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस घोषणा के प्रति अजय बंसल ने उनका आभार प्रकट किया है।


अन्य पोस्ट