सरगुजा

अंबिकापुर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू
02-Apr-2023 10:05 PM
अंबिकापुर से अयोध्या के लिए  बस सेवा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 2 अप्रैल।
लंबी प्रतीक्षा के बाद अंबिकापुर से अयोध्या के लिए बस सेवा प्रारंभ की गई है। रविवार 2 अप्रैल को शाम 7 बजे स्लीपर कोच 2म1 एसी सस्पेंशन महेंद्रा बस का सीतापुर औघड़ आश्रम के रशित बाबा के द्वारा विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिसके बाद बस अंबिकापुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

महेंद्रा बस के संचालक आलोक त्रिपाठी एवं संजीव त्रिपाठी ने बताया कि अंबिकापुर से बस वाया रेणुकूट, राबटसगंज, मिर्जापुर, भदोही जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर होते अयोध्या पहुंचेगी। अंबिकापुर से बस छूट का समय शाम 7 बजे है,यह बस सुबह 7 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से अंबिकापुर के वापसी के लिए शाम 5 बजे है जो अंबिकापुर सुबह 5 बजे पहुंचेगी।

30 सीटर इस बस में लोग आराम के साथ सफर कर पाएंगे। अंबिकापुर से अयोध्या तक चलने वाली इस बस से सरगुजा के लोग मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी माता के दर्शन का भी लाभ उठा पाएंगे। 


अन्य पोस्ट