सरगुजा
अनियमित एवं संविदा कर्मियों के नियमितिकरण के लिए सूची भेजने सौंपा ज्ञापन
23-Mar-2023 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 23 मार्च। सभी विभागों के अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए शासन द्वारा जानकारी मांगी गई थी, लेकिन सहकारी समितियों में पदस्थ संविदा व अनियमित कर्मचारियों की जानकारी विभाग द्वारा नहीं भेजे जाने से नाराज संविदा व अनियमित कर्मचारियों ने उप पंजीयक को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से समिति में पदस्थ अनियमित व संविदा कर्मचारियों की सूची सहकारीता विभाग के माध्यम से शासन को भेजवाने की मांग की है। जिले में 39 समितियों में पदस्थ लगभग 218 कर्मचारियों में से 50 प्रतिशत कर्मचारी निर्धारित उम्र के आसपास पहुंच चुके हैं एवं शासन के कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शासन के मंशारूप पालन करते हुए क्रियान्वयन समिति के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे