सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मार्च। किराना गोदाम में चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी खरीददार को गिरफ्तार कर लिया है। ,गोदाम से चोरी किया गया 41 पेटी सरसों-आंवला तेल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हंस कुमार अग्रवाल अम्बिकापुर ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च की दरम्यानी रात को प्रार्थी के गोदाम में रहकर काम करने वाला अरविन्द कुजूर द्वारा अयान मार्ग स्थित प्रार्थी के गोदाम से मौका पाकर गोदाम में रखे 41 पेटी सरसों आंवला तेल की चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अरविंद कुजूर शंकरगढ़ की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा गोदाम से चोरी करना स्वीकार किया गया। किराना समान के बारे में पूछताछ करने पर चोरी का सामान अमर साय साकिन मणिपुर को बेचना बताया, जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी का भी पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया एवं खरीददार आरोपी अमर साय के निशानदेही पर गोदाम से चोरी हुआ 41 पेटी तेल बरामद किया गया हैं। आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।