सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 25 दिसंबर। स्थानीय मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को अपने घरों तथा गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व के रूप में पूरे उल्लास के साथ मनाया।
समुदाय के लोग गिरजा घरों एवं अपने नीज निवास को विशेष तौर पर स्टार लाईट, क्रिसमस ट्री-रंग बिरंगी बीजली झालर,मोमबत्ती दीपमालाओं से सजा संवारकर प्रभु ईसा मसीह के प्रतिमा एवं छायाचित्र के सम्मुख क्रिसमस पर प्रार्थनाएं की। गिरिजा घरों में 24 दिसंबर की रात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
वहीं 25 दिसम्बर को मसीही समुदाय के लोग प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को ख्रिस्त पर्व के रूप में मनाते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। यह पर्व प्रत्येक साल 25 दिसंबर को मनाया जाता हैं, इसे बड़ा दिन भी कहते हैं।
मसीही समुदाय की मानें तो समुदाय के धर्म गुरु गिरजा घरों में बाइबिल पाठ विशेष पूजा अनुष्ठान प्रार्थना कराते हैं। रात भर जागरण एवं विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कहा जाता है देवदूत साताक्लाज इस दिन सबके लिए ढेर सारी उपहार लेकर आते हैं।
इसी कड़ी में विद्या ज्योति मिशन संस्था लखनपुर एवं मिशन जमदरा, ग्राम विनिया स्थित मिशन में विशेष प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस खिस्त पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर मसीही समुदाय ने देशवासियों के खुशहाली आपसी प्रेम भाईचारा के सलामती अमन चैन को लेकर प्रभु ईसा मसीह से प्रार्थना की।


