सरगुजा

कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल की माता का निधन
12-Dec-2022 7:03 PM
कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल की माता का निधन

अम्बिकापुर,12 दिसंबर। संतोष देवी अग्रवाल का निधन 11 दिसंबर की रात 9 बजे हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। वे सीताराम अग्रवाल संचालक सरस्वती शिशु मंदिर की पत्नी व जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के महामंत्री व नागरिक सेवा समिति के महासचिव राजीव अग्रवाल की माता थीं। वे अपने पीछे पुत्र राजीव अग्रवाल, पोता राम अग्रवाल, राधे अग्रवाल, पोती राशि अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।

संतोष देवी के निधन की सूचना पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने राजीव अग्रवाल के निवास पर पहुंच ढांढस बंधाया और निधन पर गहरा शोक जताया। सोमवार की सुबह 10 बजे देवीगंज रोड स्थित निवास से अंतिम यात्रा स्थानीय शंकरघाट मुक्तिधाम के लिए निकली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अग्रवाल अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव, भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह आशीष वर्मा, सैयद अख्तर, भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, नुरुल अमीन सिद्की, नीरज पांडेय, आकाश गुप्ता, शिवेश सिंह, अजय सिंह, सीए हरिशंकर जायसवाल, मनोज गुप्ता सहित नगर के अन्य सैकड़ों गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। दिवंगत संतोष देवी को मुखाग्नि उनके पुत्र राजीव अग्रवाल ने दी।


अन्य पोस्ट