सरगुजा
एसपी ने पुलिस महिला कल्याण केंद्र का किया निरीक्षण
09-Nov-2022 9:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महिला सिलाई कार्यकर्ताओं की पारिश्रमिक राशि का भुगतान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 नवंबर। बुधवार को पुलिस महिला कल्याण केंद्र का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने महिला सिलाई कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक राशि 574790.00 रुपए का भुगतान किया गया, परिश्रमिक राशि के भुगतान करने पर महिला सिलाई कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि महिला कल्याण केंद्र के जरिए पुलिस परिवार की महिलाएं आज सशक्त हो रही हैं, और अपने घर परिवार को पारिश्रमिक राशि के द्वारा सहायता देने की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान महिला सिलाई कार्यकर्ताओं से कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को साझा किया गया एवं रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर को परेशानियों का निराकरण करने निर्देशित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


