सरगुजा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव 6 को अम्बिकापुर में, स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारी
04-Nov-2022 7:48 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव 6 को अम्बिकापुर में, स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 4 नवंबर।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने प्रथम अम्बिकापुर सरगुजा जिले के प्रवास पर 6 नवम्बर को अम्बिकापुर पहुंचेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अरुण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरान्त प्रथम बार अम्बिकापुर पहुंच रहे हंै। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की जमकर तैयारियां की हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 6 नवम्बर को प्रात: 8.30 बजे कोरबा से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सरगुजा जिले की सीमा तारा में उनका प्रथम स्वागत होगा, तत्पश्चात उदयपुर में भाजपा मण्डल द्वारा स्वागत, नवापारा में कुन्नी भाजपा मण्डल द्वारा स्वागत, लखनपुर में भाजपा मण्डल द्वारा स्वागत, लह्पटरा में स्वागत पश्चात् ग्रामीण मण्डल द्वारा मेंड्राकला में स्वागत किया जाएगा।

अम्बिकापुर नगर की सीमा में सांडबार बेरियर के पास भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोटर सायकल रैली के साथ स्वागत किया जायेगा, तत्पश्चात प्रयाग साहू के घर के पास साहू समाज द्वारा स्वागत, बिलासपुर चौक में भाजपा वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों तथा नगर भाजपा टीम द्वारा स्वागत व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अस्पताल चौक में किसान मोर्चा द्वारा स्वागत, जय स्तंभ चौक में व्यापारी प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, सदर रोड़ में रोचक गुप्ता के घर के पास स्वागत, महामाया चौक में अनुसूचित जाति मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा स्वच्छता प्रकल्प द्वारा स्वागत, बाबरा काम्प्लेक्स में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वागत, संगम चौक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, लाइट गैलरी के पास भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत, देव होटल के पास भाजपा पार्षद दल, अ.ज.जा. मोर्चा, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, विवेकानंद घड़ी चौक में महिला मोर्चा टीम, बेटी बचाव- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, एनजीओ प्रकोष्ठ तथा विधि प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत तथा जिला भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश के स्वागत व अभिनन्दन का वृहद् कार्यक्रम रखा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को निर्धारित स्वागत स्थल पर समय पूर्व पहुंच कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।


अन्य पोस्ट