सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 नवंबर। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी सडक़, नाली व पुलिया निर्माण कार्य का नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान इंद्र जीत प्रताप सिंहदेव (नरसिंह बाबा)नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रमेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पार्षद अमित बारी, पार्षद श्रीमती मालती कश्यप, पार्षद पति वीनेश राम, इंजीनियर अशोक सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, फुलकी साहू, विनोद कश्यप , नीरज जायसवाल, ठेकेदार महेश नायर ठेकेदार मुरालीलाल, सहित स्थानीय वार्ड वासी मौजूद रहे। नगर में विकास की गति देने को लेकर नरसिंह बाबा और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला को बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।


