सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,15 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक लखनपुर द्वारा जमगला में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें स्व सहायता समूह को 70 लाख का लोन वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कृषि संबंधी समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा स्व सहायता समूह संबंधित जानकारियां दी गई। उक्त अवसर पर स्व सहायता समूहों को लगभग 70 लाख का लोन वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्व सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार महतो द्वारा की गई। मुख्य प्रबंधक अभिष्वनी कुमार, संदेश असाटी, मुकेश भगत, अभिषेक केरकेट्टा, अमित कुमार, खिलेश्वर प्रसाद, अभिषेक प्रसाद ने केसीसी तथा अन्य योजनाओं के बारे में भी अनेक जानकारियां साझा की। तत्पश्चात मंत्री प्रतिनिधि श्री रणविजय सिंह देव द्वारा शाखा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की गई एवं ऋण भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी आमजनों और महिलाओं से बैंक की योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया गया, साथ ही ऋण न चुका पाने वाले कृष्को को समझौते हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सैला नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसका अपार जनसमूह ने आंनद लिया। कार्यक्रम में सरपंच नागेंद्र प्रताप सिंह का बहुत सहयोग रहा। अंत में शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक लखनपुर देवेन्द्र कुमार दुबे द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।


