सरगुजा

राज्य खेल स्पर्धा : मिनी गोल्फ में भाइयों ने जीता गोल्ड-सिल्वर
15-Oct-2022 8:02 PM
राज्य खेल स्पर्धा : मिनी गोल्फ में भाइयों ने जीता गोल्ड-सिल्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,15 अक्टूबर।
22वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 18 मिनी गोल्फ में दो सगे भाइयों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता, इनके अलावा एक अन्य खिलाड़ी को भी इसी खेल में गोल्ड मिला है।

विदित हो कि वर्तमान में शहर में  22वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कल शहर में स्थित गांधी स्टेडियम में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों के लिए मिनी गोल्फ प्रतियोगिता रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कई छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्जन सिंह व रणवीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।

इसी प्रतियोगिता में अर्जन सिंह के छोटे भाई निवान सिंह ने भी सिल्वर मेडल जीता। अर्जन व निवान गुदरी चौक निवासी संजीव सिंह के पुत्र हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड जीतने वाले रणवीर सिंह भगवानपुर निवासी धीरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। मिनी गोल्फ के तीनों खिलाड़ी हॉलीक्रास स्कूल के छात्र हैं।

वुडबॉल में आकांक्षा को मिला गोल्ड
स्टेडियम में ही आयोजित वुडबॉल प्रतियोगिता में आकांक्षा सोनी ने भी गोल्ड मेडल जीता है आकांक्षा सोनी चोपड़ापारा निवासी आलोक शरण सोनी की पुत्री है। आकांक्षा चोपड़ा पारा में ही स्थित मोंट लिटेरा स्कूल की छात्रा हैं।
सभी बच्चों ने खेलों में  अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अपने स्कूल, परिवार के साथ ही नगर का भी नाम रोशन किया है। इनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इन खिलाडिय़ों को आगे भी मौका मिलने की पूरी संभावना है। छात्र खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन ने और बच्चों को भी इन खेलों से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया है।


अन्य पोस्ट