सरगुजा
युकां जिलाध्यक्ष विकल के शपथ ग्रहण पर आज शक्ति प्रदर्शन
12-Oct-2022 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,12 अक्टूबर। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विकल झा का शपथ ग्रहण आज राजीव भवन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में होगा। युवक कांग्रेसी कोठी घर से रैली के रूप में कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन पहुचेंगे। यहां गरिमामयी समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कार्यभार सौपेंगे। युवक कांग्रेस के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में संगठन खेमे की जीत हुई है। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर शक्ति प्रदर्शन का मन बना रहे हैं। शहर को बैनर पोस्टर से पाटा गया है। राजीव भवन में तैयारियां की जा रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


