सरगुजा

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुरेन्द्र का सम्मान
12-Sep-2022 8:03 PM
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुरेन्द्र का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,12 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को उपभोक्ता हितों के संरक्षण व संवर्धन के राष्ट्रीय कार्यशाला शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान रायपुर में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कंज्यूमर कार्डिनेशन कांउसिल की राष्ट्रीय कार्यशाला शहीद स्मारक भवन रायपुर में डॉ. नवीन श्रीवास्तव अध्यक्ष उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन, अभिषेक श्रीवास्तव संयोजक सीसीसी, शशि कुमार भगत उपभोक्ता उड़ान, डॉ. पी. रामाराव राष्ट्रीय अध्यक्ष सीसीसी के मुख्य आतिथ्य में प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार लगातार 28 वर्षों से बाल अधिकार, महिला  अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। सुरेन्द्र साहू को इस कार्यशाला में सर्टिफिकेट और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुरस्कार मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के रजनीश गर्ग अध्यक्ष युवा साथी फाउंडेशन सूरजपुर, रमाकांत मिश्र सरगांव भी शामिल हूए। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में पूरे भारत के लोग उपस्थित रहे, जो उपभोक्ता संरक्षण पर लगातार कार्य कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट