सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ता नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल रैली में शामिल हुए।
रैली स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरुद्ध हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया। सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा के पूर्व कांग्रेस का यह एक बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव के निर्देश पर बड़ी संख्या में सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। जिले से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मेडिकल कॉरपोरेशन अध्यक्ष एवं लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल रामलीला मैदान पर आयोजित रैली में शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ सरगुजा जिले से रामलाल यादव, अनुक प्रसाद, रामयादव, जुगन राम, शिव बेक, गोपाल राम यादव, विजय यादव आदि कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।


