सरगुजा

भारतीय टारगेट बॉल टीम में सरगुजा की रिंकी
04-Aug-2022 7:48 PM
भारतीय टारगेट बॉल टीम में सरगुजा की रिंकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 4 अगस्त।
सरगुजा जिला टारगेट बॉल संघ की खिलाड़ी रिंकी सिंह का चयन भारतीय इंडिया टारगेट बॉल टीम में हुआ है। भारतीय टारगेट बॉल महिला टीम 4 से 9 अगस्त तक ढाका बंग्लादेश में आयोजित इंटरनेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगी।

रिंकी सिंह को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व टारगेट बॉल की बेस्ट शूटर के रूप में जाना जाता है।

रिंकी सिंह को इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने में आर्थिक दिक्कत आ रही थीं। वे अम्बिकापुर शहर के विशिष्ट जनों की आर्थिक मदद से इस प्रतियोगिता में भाग लेने पाई। इस आर्थिक मदद के लिए उन सभी सहयोग करने वाले विशिष्टजनों को का रिंकी सिंह ने धन्यवाद दिया।

रिंकी सिंह ने अप्रैल में जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप तेलंगाना के हैदराबाद में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक जीत दिलाई, साथ ही सिनियर नेशनल में भी रिंकी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक दिलाई।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं, 2018 से रिंकी सिंह टारगेट बॉल खेल रही हैं। टारगेट बॉल खेल में कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। अपने खेल के दम पर छत्तीसगढ़ राज्य की उत्कृष्ट खिलाड़ी हंै और आज खेल के दम पर भारतीय टारगेट बॉल टीम चयन होने पर जिला व राज्य का नाम रोशन की, साथ ही सरगुजा जिला टारगेट बॉल संघ का मान बढ़ाया। रिंकी सिंह के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट