सरगुजा
लखनपुर,17 जुलाई। प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लखनपुर के सदस्यों ने प्राचीन स्वयं -भू -शिवमदिर प्रांगण में शनिवार को भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।
कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने बताया कि संघ के 6 उत्सवों में गुरू पर्व महत्वपूर्ण उत्सव है। गु - यानि (अंधकार) रू- (प्रकाश) अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु की महिमा सर्वोपरि है।
स्वयं सेवक संघ के दायित्वों के सम्बन्ध में भी संघ के सदस्यों ने बताया। साथ ही गुरु पर्व की महत्ता पर व्याख्यान दिये।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सदस्यों के अलावा हिन्दू समाज के लोग जो खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयं सेवक मानते हैं, काफी संख्या में कार्यक्रम में शामिल रहे। इसके अलावा मुख्य रूप से सत्यनारायण तिवारी, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र जायसवाल प्रदीप गुप्ता, रविभूषण पांडेय, यतेन्द्र पांडेय, दिनेश साहू, शैलेश पांडेय, सुरेन्द्र साहू, कन्हैया साहू, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लखनपुर के सदस्य सहभागी बने।


