सरगुजा
शंकर घाट में पूर्व सांसद ने की साफ-सफाई
अम्बिकापुर, 6 जून। नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों भरे आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा मना रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा ने आज ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व पूर्व सांसद कमलभान सिंह की मौजूदगी में स्थानीय शंकर घाट में साफ सफाई की।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने आठ वर्षों ने सेवा, सुशासन न गरीब कल्याण के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरे विश्व में चमक रहा है।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संतोष दास, राजेन्द्र जायसवाल, आलोक दुबे, जितेन्द्र सोनी, विशाल गोस्वामी, नकुल सोनकर, वीरेंद्र सिंह बघेल, प्रेमानंद तिग्गा, संजू सेठ, पंकज गुप्ता, मयंक जायसवाल, आदि उपस्थित थे।