सरगुजा

युवाओं को एक मुट्ठी की तरह काम कर छग में भी कमल खिलाना है-रोचक
23-Mar-2022 8:48 PM
युवाओं को एक मुट्ठी की तरह काम कर छग में भी कमल खिलाना है-रोचक

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 23 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष व मंडल बतौली के प्रभारी रोचक गुप्ता के साथ अमित गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के मुख्य आतिथ्य व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बतौली नरेन्द्र पैंकरा की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा बतौली मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रभारी रोचक गुप्ता ने युवा मोर्चा मंडल बतौली को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी युवाओं को एक मुट्ठी की तरह काम करना है और उत्तरप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलाना है, साथ ही मोदी जी की केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को भी उजागर करने का कार्य करना है व नई ऊर्जा के साथ 2023 का चुनाव फतह करना है।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष रज्जू राम भगत, भाजपा महामंत्री ईश्वर यादव, सूरज बहादुर, दिव्यांशु केशरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिर्की, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चुरामनी दास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्योधन पैंकरा, युवा मोर्चा महामंत्री चन्दर लाल मिंज, नितीन गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जगदेवन प्रजापति, संजय यादव, ओमप्रकाश श्रीवास, वैभव पाठक,राजेश गिरी, विवेक अग्रवाल ,उदय पैंकरा, अमरूदन वनवासी,चंदेश्वर, गोपेश्वर प्रसाद,उमेश लकड़ा,लेखराज पैंकरा,सुमित्रा पैंकरा,झरना नागेश, एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट