सरगुजा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कैदियों को दी गई 5 दिन की माफी
10-Mar-2022 9:50 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कैदियों को दी गई 5 दिन की माफी

अम्बिकापुर,10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 एवं 9 मार्च को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के महिला प्रकोष्ठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पंतजलि योग समिति की ममता अग्रवाल एवं उनकी सहयोगी कार्यकर्ता द्वारा जेल में निरूद्ध महिला बंदियों को महिला दिवस की बधाई दी गई। स्थानीय मिशनरी संस्था से आई सिस्टर व उनकी टीम द्वारा महिला बंदियों को महिला दिवस की बधाई दी गई।

जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए महिला बंदियों को 5 दिन की माफी देने की घोषणा की। उन्होंने देश की महान प्रेरणादायक महिलाओं का उदाहरण दिया। इस अवसर पर मदर टेरेसा, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी सहित अन्य ख्यातिप्राप्त महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यां की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक हितेन्द्र सिंह ठाकुर, फ्लोरा लकड़ा,  हाराधन छत्तर मुख्य प्रहरी सहित जेल की महिला स्टॉफ उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट