सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा परिचर्चा एवं सम्मान समारोह अम्बिकापुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अतिथि मीरा साहू प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है और आने वाले समय मे और अधिक आगे आ कर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगी। हम महिलाओं को आवश्यकता है कि स्वयं की शक्तियों का पहचान करें और सुसंगठित होकर कार्य करें।
अग्रसेन होम्योपैथिक धर्मार्थ संस्थान से होम्योपैथिक डॉ. नीलम गुप्ता ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर प्रकाश डाला व पत्रकार कविता कुशवाहा ने भी कहा कि हर महिला में असीम शक्तियां हैं।
भाजयुमो की प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है मगर इस एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों। हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम पर मनाया जाता है।
उद्बोधन पश्चात राष्ट्र सेवा योजना की राज्य पुरस्कृत फलक परवीन, मोनिका बघेल,यशोदा राजवाड़े,मधु अगरिया,संतोषी,स्वाति चौबे,पूजा गुप्ता,भारती यादव,संध्या सागर,पैरा लीगल वालंटियर-रेणु दस,सलोमी कुजूर,मौन सोनी,दीपमाला भगत व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली साक्षी भगत,खुशबू केरकेट्टा, आयुषी दीवान,प्रियंका पैकरा,खुश्बू गुप्ता,सुलेखा टोप्पो, साक्षी तिरकी,कवित्री महिमा श्रीवास्तव,स्कूटी ट्यूटर निशा पांडेय,व समाज सेवी रूत प्रकाश मिंज को समान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्यरूप से जान शिक्षण संस्थान के निर्देशक सिद्दीकी, अरुणा सिंह जी,मंजूषा भगत जी,नीलम राजवाड़े जी, विश्वविजय सिंह तोमर,शरद सिंह जी,विवेक सिंह, कहकशा खान व सैकड़ो की संख्या की महिलाएं बहने उपस्थित रहीं।


