सरगुजा

लखनपुर में दो दिनी खेलकूद स्पर्धा
06-Mar-2022 7:49 PM
लखनपुर में दो दिनी खेलकूद स्पर्धा

लखनपुर, 6 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केंद्र सरगुजा द्वारा जिला युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे एवं लेखापाल रिमी यादव के नेतृत्व में 5 मार्च को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड लखनपुर के लहपटरा में किया गया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, भाला फेंक फुटबॉल, खो-खो का आयोजन किया गया। विजेताओं का सुचारू रूप से मूल्यांकन जजों के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू, लहपटरा सरंपच  बिमला सांडिल्य उपसंरप लक्ष्मनिया राजवाड़े, अजरराम चौधरी, लालगीर यादव थे।

कार्यक्रम में एनवाईभी आकाश साहू, भुनेश्वरी राजवाड़े की भागीदारी रही। सभी विजेता प्रतियोगियों को शील्ड और सांत्वना प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नाश्ता वितरण किया गया। यह जानकारी लखनपुर के एनवाईभी आकाश साहू ने दिया है।


अन्य पोस्ट